दोबारा बिगड़ी 'काका' राजेश खन्ना की तबियत

राजेश खन्ना पिछले महीने से ही खराब स्वास्थय से जूझ रहे थे और पिछले हफ्ते से ही उन्होंने खाना तक छोड़ रखा था। गुरुवार को उनके दामाद और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मीडिया से कहा कि राजेश खन्ना अब काफी बेहतर हैं। राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया भी जब से राजेश खन्ना की तबियत खराब है उनके साथ ही रह रही हैं। अस्पताल में राजेश खन्ना के साथ डिंपल भी मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि राजेश खन्ना के पेट में इंफेक्शन है जिसकी वजह से वो खाना भी नहीं खा पा रहे हैं। पिछली बार राजेश खन्ना के मैनेजर अश्विनी ने ही बताया था कि पिछले कुछ दिनों से राजेश खन्ना घर पर ही हैं और तीन चार दिनों से उन्होंने खाना भी छोड़ रखा है। उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया जिनसे वो काफी साल पहले अलग हो चुके है उनके खराब स्वास्थ्य के चलते उनके साथ ही उनके बंगले आशीर्वाद में रह रही हैं। उनकी बैटी रिंकी खन्ना भी अपने पिता से मिलने आई थी।
रिंकी खन्ना के अलावा ट्विंकल खन्ना जो कि एक बार फिर से मां बनने वाली हैं,औऱ उनका बेटा राजेश खन्ना की सलामती के लिए गुरुद्वारे में जाकर मन्नत मांग रही हैं। ट्विंकल के पति अक्षय कुमार भी राजेश खन्ना की तबियत को लेकर काफी चिंतित है।












Click it and Unblock the Notifications