केजरीवाल को किंगफिशर विमान में चढ़ने से रोका, जमकर विरोध

केजरीवाल को उतारे जाने के विरोध में टीम अन्ना के समर्थकों ने जमकर किंगफिशर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। अरविंद केजरीवाल धर्मशाला जा रहे थे, उस समय उनको यह कहकर रोका गया कि उन्होंने अपना टिकट कैंसिल करा दिया था। वह दोपहर को आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। केजरीवाल ने बताया कि वह सुरक्षा जांच से गुहर गये और विमान की प्रतिक्षा कर रहे थे। उस समय उनको सूचित किया गया कि उनका टिकट कैंसिल हो गया है।
इसपर केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने कई दिन पहले टिकट कराया था। उन्होंने यहां तक बताया कि मैंपे वेबसाइट पर ऑनलाइन सीट का चयन किया। केजरीवाल ने कहा कि मै बोर्डिंग गेट के पास इंतजार कर रहा था कि बोर्डिंग शुरू हुई और मुझसे बाहर आने के लिए कहा गया। फिर मुझसे कहा गया कि मैने सीट कैंसील करा दी इसकारण सीट किसी और को दे दी गयी है।
इस घटना को बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब मैने किंगफिशर कर्मियों से लिखित में देने को कहा तो उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया और उनको बाहर ही रखा गया। इसके विरोध में टीम अन्ना के समर्थकों ने किंगफिशर ऑफिस के बाहर जमकर विरोध किया। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने हालात पर काबू पाया।












Click it and Unblock the Notifications