शरद यादव ने की भाजपा से दूरी कम करने की कोशिश

कई बार भाजपा पर वार कर चुके शिवानंद तिवारी पर शरद यादव ने लगाम गलाने की कोशीश की है। शुक्रवार को भाजपा के जेल भरो आंदोलन के दौरान बिहार के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने यूपीए की महंगाई पर चल रही नीतियों पर कटाक्ष किया था। इसपर जेडीयू के नेता शिवानंद तिवारी ने प्रसाद पर जमकर वार किया।
प्रसाद के बयान पर वार करते हुए शिवानंद ने कहा था कि देश में इस समय कोई भी वित्त मंत्री होता तो वे भी वही करता जो मुखर्जी कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर रविशंकर प्रसाद खुद वित्त मंत्री होते तो भी कुछ नहीं कर पाते। महंगाई ऐसे ही बढ़ती। उन्होंने प्रणव की प्रशांसा करत हुए कहा कि मंदी के दौर में प्रणव ने बेहतरीन काम किया।
तिवारी के इसी बयान को लेकर शदर यादव ने उनको फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है भाजपा-जेडीयू साथ-साथ है। एनडीए में आ रही खबरों को गलत बताते हुए शदर यादव ने कहा कि हम सभी सहयोगी दल एक साथ है।












Click it and Unblock the Notifications