काबुल के होटल में आतंकी हमला, ताबड़-तोड़ फायरिंग जारी

खबर मिली है कि गोली बार में कुछ लोग मारे गये हैं, हालांकि मृतकों की संख्या के बारे में कहना मुश्किल है। आतंकी हमले के तुरंत बाद अफगानिस्तान के एक सरकारी दफ्तर में फोन कॉल आयी, जिसमें तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली।
हथियारों व विस्फोटकों से लैस आतंकवादियों ने मध्य रात्रि में होटल पर हमला किया और तब से उनके व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि हमले में एक विवाह में शामिल लोगों को निशाना बनाया गया और कुछ लोग अब भी होटल के अंदर बंधक हैं।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के बाहर स्थित एक होटल पर जारी आतंकवादी हमले में मरने वालों की तादाद सात हो गई है। कघार झील पर बने इस रिजॉर्ट में गोलीबारी अब भी जारी है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने होटल में ठहरे कई लोगों को बंधक बना लिया है। इनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक पुलिसकर्मी समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों ने यह भी बताया है कि बंधक बनाए गए 18 लोगों को छुड़ा लिया है। कम से कम दो आतंकवादी मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications