शरद पवार को मारने वाला अब मारेगा सिब्बल को!

शरद पवार को थप्पड़ मारने वाला शख्स हरविंदर सिंह अब केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल को थप्पड़ मारने की फिराक में घूम रहा है। इससे पहले हरविंदर ने टेलीकॉम घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व टेलीकॉम मिनिस्टर सुखराम को भी थप्पड़ मार चुका है। कुछ लोग तो ऐसा भी बता रहे है कि हरविंदर को कई संगठनों का समर्थन मिला हुआ है।
सूत्रों के अनुसार खुद हरविंदर ने ऐसा बताया था कि आईबी की टीम उसके वहां पहुंची थी। हरविंदर ने आईबी से बताया कि वह सिब्बल को सार्वजनिक स्थान पर थप्पड़ मारना चाहता था। आईबी ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि हरविंदर मानसिक अवसाद में है, और वह हिंसा पर उतारू हो सकता है। इससे पहले भी हरविंदर के कई मामले सामने आये।
गौरतलब है कि इससे पहले एनडीएमसी सभागार में शदर पवार को हरविंदर ने थप्पड़ जड़ा था। उसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसको मेडिकल ग्राउंड पर रिहा कर दिया गया था। आईबी की इस चिट्ठी में कहा गया है कि सिब्बल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। सूत्रों के अनुसार ऐसी भी खबर आ रही है कि कोई हरविंदर को ऐसा करने के लिए पैसे दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications