भाजपा के सबसे बड़े एजेंट है मुलायम सिंह यादव: राशिद अल्वी

राशिद मुरादाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान उन्होंने जमकर मुलायम सिंह पर वार किया। उन्होंने कहा कि मै पिछले 10 सालों कह रहा हू कि अगर देश में भाजपा को कोई एजेंट है तो वह मुलायम है। इस बयान से या तो मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस के रिश्ते में खटास आएगी, या फिर राशिद अल्वी को इस बयान का हर्जाना भुगतना पड़ेगा।
हालांकि बाद में अल्वी ने अपने इस बयान को नीजी करार दिया। इस बयान से अगर मुलायम सिंह राष्ट्रपति की उम्मीदवारी से अपना समर्थन वापस ले लेंगे तो कांग्रेस एक बार फिर संकट में पड़ सकती है। ऐसे में जाहिर है कि गाज अल्वी पर ही गिरेगी। ममता के बगावत और नाराजगी के कारण यूपीए इस समय मुलायम सिंह को नाराज नहीं कर सकती है।
अगर अल्वी के बयान को मुलायम ने गंभीरता से ले लिया तो ये कहना बड़ी बात नहीं होगी कि राशिद अल्वी को कांग्रेस से बाहर भी किया जा सकता है। कांग्रेस के अल्वी के बयान से पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी ने कहा है कि कांग्रेस अल्वी के बयान का समर्थन नहीं करती है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के नेता शाहिद सिद्दीकी ने अल्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मुलायम सिंह यादव, सपा और कांग्रेस पार्टी से माफी मांगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications