तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं प्रणव : ओ ब्रायन
नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस ने आज प्रणव मुखर्जी पर आरोप लगाया कि वह राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के लिए पार्टी के कुछ सांसदों से सीधे सम्पर्क करके पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस ने हालांकि इस आरोप से इनकार किया है। तृणमूल कांग्रेस सांसद देरेक ओ ब्रायन ने ट्विटर पर लिखा, प्रणव मुखर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद को समर्थन के लिए फोन किया।
ऐसा करना क्या राजनीतिक रूप से सही है? या वह तृणमूल को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं? बार बार कोशिश करिये।लेकिन नहीं टूटेगा। मुखर्जी ने तृणमूल कांग्रेस सांसद कबीर सुमन को फोन किया था। सुमन ने कहा कि वह उन्हें वोट करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने उन्हें उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया था और उनका वोट मांगने के लिए नहीं। कांग्रेस के प्रवक्ता राशिद अल्वी ने ओ ब्रायन के आरोप पर प्रतिक्रिया में कहा, हम उनकी पार्टी क्यों तोड़ेंगे? वे हमारे सहयोगी दल हैं..हमने ऐसा कभी नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications