महाराष्ट्र मंत्रालय में भयंकर आग, आदर्श की फाइलें सुरक्षित

इससे पहले
अभी-अभी यह खबर आ रही है कि महाराष्ट्र विधान भवन में भयंकर आग लग गई है। भवन के चौथी मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 25 गाडि़यां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग किन कारणों से लगा इसका पता नहीं चल सका है। वहीं किसी भी प्रकार के हानि होने की सूचना भी नहीं मिली है।
सूत्रों की मानें तो आग चौथी मंजिल से फैलते हुए पांचवी मंजिल पर भी जा रही है मगर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है। न्यूज चैनलों ने भवन के पास मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहाण की फोटो दिखाई है जिससे यह साबित होता है कि घटना के समय चौहाण भी वहां मौजूद थे। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री भी मौके पर मौजूद थे। खबर यह भी आ रही है कि इमारत के छठी मंजिल पर कुछ कर्मचारी अभी भी फंसे हुए हैं।
अभी-अभी यह भी जानकारी मिल रही है कि आग सीएम पृथ्वीराज चौहाण के दफ्तर तक फैल चुका है। सीएम मौके पर मौजूद है और हालत का जायजा खुद ले रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मुताबिक दोपहर 2.30 बजे आग लगी है। शार्ट सर्किट के बाद धमाके की आवाज सुनी गई और इसके बाद आग लग गई। कुछ ही देर में आग भयावह हो गई। चौथी मंजिल से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
आग ने अपना भयानक रूप ले लिया है और मौके पर हेलीकॉप्टर बुलाया गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि छठी मंजिल पर फंसे लोगों को बचाने के लिये हेलीकॉप्टर को मौके पर बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications