आमिर ने पार्लियामेंट में कहा दवाओं के दाम कम किये जाएं

पार्लियामेंट में दिखाने के लिए आमिर अपने शो सत्यमेव जयते के रिसर्चर्स के साथ बैठकर एक विस्तृत प्रसेंटेशन तैयार की थी। उन्होनें जेनेरिक दवाईयों के पक्ष में अपनी बात रखी।
आमिर ने कहा बड़ी कंपनियों का असली उद्देश्य फायदा कमाना होता है। हम ये समझते हैं लेकिन प्रश्न ये है कि गरीबों को किस तरह कम दाम में दवाईयां उपलब्ध कराई जा सकती हैं। वो दवाईयों को कम दाम में बेचकर भी मुनाफा कमा सकती है। थोक में बेचने से मुनाफे का मार्जिन कम होगा पर मुनाफा उतना ही रहेगा। ये सब के लिए जीत होगी।
जेनेरिक दवाईयों के बारे में पूछने पर आमिर ने कहा कि कुछ लोग जेनेरिक दवाईयों की गुणवत्ता पर शक करते हैं लेकिन ये सच नहीं है। रेगुलेटरी बॉडी मार्केट में बेचने के लिए भेजने से पहले हर एक दवा की जांच करती है। चाहे वो ब्रांडेड हो या ना हो।
आमिर ने कहा कि सभी राज्यों को राजस्थान और तमिलनाडू का उदाहरण फॉलो करना चाहिए जो कंपनियों से कम दाम में दवाईयां खरीद कर उन्हें मुफ्त में गरीबों को बांटते हैं।
पार्लियामेंट कमीटी के चैयरमैन शांता कुमार ने इस बात को गलत ठहराया कि आमिर ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस देश में जहां 70 करोड़ लोग 20 रु में अपना एक दिन बताते हैं वहां दवाई का दाम 20 रुपये नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को किसी विषय पर अपना पक्ष रखने का हक है।












Click it and Unblock the Notifications