आज गूंजेगा पार्लियामेंट में आमिर का सत्यमेव जयते

राज्य सभा एमपी और बीजेपी लीडर शान्ता कुमार ने आमिर के शो को लेकर हो रहे विवादों को खत्म करने के लिए खुद आमिर को उनके रिसर्चर्स के साथ पार्लियामेंट में बुलाने की बात रखी और पार्लियामेंट कमिटी ऑन कॉमर्स ने आमिर को पार्लियामेंट में आकर अपने शो में दिखाए गए तथ्यों पर चर्चा करने को कहा।
ज्ञात हो कि अपने शो के 27 मई के एपिसोड में आमिर ने अपनी रिसर्चर्स की टीम के साथ मेडीकल प्रोफेशन से जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों को उजागर किया जिन्हें देखकर लोगों का मेडिकल प्रोफेशन पर से विश्वास तक उठ जाए। उनके इस एपिसोड से मेडीकल प्रोफेशन से जुड़े कई दिग्गज खफा हो बैठे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ दो और मेडिकल संस्थाओ- मेडिको फ्रेंड्स सर्किल और मेडिकल एथिक्स सोसाइटी ने आमिर से माफी की मांग भी की। मेडिकल संस्थाओं ने तो यहां तक कह दिया कि अगर आमिर ने माफी नहीं मांगी तो वो लोग आमिर की फिल्मों का बहिष्कार भी करेंगे।
इनका कहना था कि आमिर ने मेडिकल प्रोफेशन का अपमान किया है और डॉक्टर और मरीज के रिश्ते को खराब करने की कोशिश की है। जबकि आमिर ने कहा कि उन्होंने किसी भी तरह मेडिकल प्रोफेशन का अपमान नहीं किया है बल्कि उन्होंने सिर्फ मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े उन लोगों की सच्चाई सामने लाई है जो अपने प्रोफेशन और अपने मरीजों के विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications