दिल्‍ली में डेंजरस इश्‍क, प्रेमी ने किये प्रेमिका के टुकड़े-टुकड़े

Man arrested for killing live-in partner in Delhi
दिल्‍ली। बुधवार को हत्‍या की एक वारदात से दहल गई दिल्‍ली। रोहिणी के सेक्‍टर 2 में एक प्रेमी ने प्रेमिका के साथ जो ह‍ैवानियत दिखाई उसे सुनकर कोई भी दहल जाये। प्रेमी ने पहले प्रेमिका की हत्‍या की और फिर लाश के तीन टुकड़े कर दिये। टुकड़ों को एक बैग में भरा और उसे हरियाणा ले जाकर जला दिया। इस पूरे मामले का खुलासा पड़ोसी के शक के चलते हुआ और पुलिस ने उमाकांत नाम के शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रचना (28) के रूप में हुई है। उमाकांत नामक व्यवसायी के साथ वह लिव इन रिलेशनसिप में रह रही थी। रचना व उमाकांत दोनों पहले से शादीशुदा थे। हत्‍या के बाद उमाकांत सबूत नष्ट करने के इरादे से रचना को किराए पर दिए गए फ्लैट पर पहुंचा और पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। पुलिस के अनुसार रचना की शादी विकलांग युवक बनारसी दास से हुई थी। रचना करीब 7 माह से अपने पति को छोड़कर उमाकांत के साथ रोहिणी सेक्टर 2 में लिव इन रिलेशनसिप में रह रही थी। उसका सारा खर्च उमाकांत ही उठाता था।

पहली पत्‍‌नी से संबंध रखना बना हत्या की वजह

रचना अपने पति को छोड़ चुकी थी लेकिन उमाकांत बराबर अपनी पत्‍‌नी व बच्चों के पास आता-जाता था। वह एलएलबी कर रही अपनी पत्‍‌नी व बच्चों का खर्च भी उठाता था। यह बात रचना को अखरती थी। उमाकांत पर उसने पत्‍‌नी से नाता तोड़कर स्थायी तौर पर अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इससे उमाकांत परेशान रहने लगा। इसके साथ ही रचना का पति उसके खिलाफ कई शिकायत कर चुका था। अक्सर दोनों में कहासुनी भी होती थी। इसलिए उसने अपने दोस्त के साथ रचना को मारने का प्लान बनाया और 19 जून की सुबह गला दबाकर रचना की हत्या कर दी।

रचना को बेचना चाहता था उसका पति

रचना हत्याकांड एक ऐसी दास्तां है जिसमें परिवार में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही युवती किसी के संपर्क में आकर आकर्षण का शिकार हो बैठती है और घरबार छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगती है। परिवार में हुए बर्ताव के डर से वह प्रेमी को खोना नहीं चाहती और उस पर बंदिश लगाना शुरू कर देती है। यही बंदिशें एक दिन उसके कत्ल की वजह बन जाती हैं। आरोपी उमाकांत की मानें तो दिन पर दिन रचना की मांगें बढ़ती जा रही थीं। जिसे पूरा कर पाना उसके बस में नहीं था। यही हत्या की वजह बना।

रचना के परिजनों की मानें तो रचना का पति बनारसी दास उसे 70 हजार रुपये में बेचना चाह रहा था। उसकी मां धर्मवती बताती हैं कि रचना की शादी 17 साल में कर दी गई थी। बनारसी दास खुद कुछ नहीं कमाता था। रचना एक फैक्टरी में काम कर अपनी तनख्वाह से उसका खर्च भी उठाती थी। उसका एक बेटा व बेटी भी है। अपने परिवार को छोड़कर वह उमाकांत के साथ रहने लगी। परिजनों को बताया कि उसने मंदिर में उमाकांत के साथ शादी कर ली है। पुलिस के अनुसार उमाकांत के शुरुआत में रचना के साथ दोस्ताना संबंध थे। लेकिन जब उसे पता चला कि रचना के अपने पति से अच्छे संबंध नहीं है तो उसने फायदा उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+