एलिजाबेथ की पेंटिंग ने एंटनी को उलझाया विवादों में

Defence Ministry A K Antony
दिल्ली (ब्यूरो)। रक्षा मंत्री एके एंटनी जितना विवादों से दूर रहते हैं विवाद उनसे उतने ही करीब होता चला जाता है। ताजा विवाद उनकी पत्नी एलिजाबेथ की पेंटिंग को लेकर हैं जिसे विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा खरीदा गया है। हालांकि इसके लिए प्राधिकरण औऱ एलिजाबेथ ने सफाई भी दे दी है पर इस खरीद ने एक बार फिर कांग्रेस को परेशानी में डाल दिया है।

एके एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ शौकिया तौर पर पेंटिंग बनाती हैं। उनकी पेंटिंग की प्रदर्शनी दिल्ली के इंडिया हैबिटाट सेंटर में भी कई बार लग चुकी है। विवाद दिसंबर में लगी प्रदर्शनी में पेंटिंग खरीद को लेकर है।

बताया जा रहा है कि यहां से तीन लाख रुपये मूल्य के पेंटिंग खरीदी गई। इसे विमान पत्तन प्राधिकरण ने खरीदा जिसे लेकर सोशल साइटों औऱ मीडिया में इसकी आलोचना हुई। हालांकि आलोचना के बाद और एंटनी के दवाब में प्राधिकरण को अपनी सफाई पेश कर दी पर विवाद बे वजह नहीं है। क्योंकि एंटनी की पत्नी कोई ख्यातिनाम पेंटर तो हैं नहीं कि उनकी पेंटिंग को एक एक लाख रुपये में खरीदा जाए।

बताया जा रहा है कि एंटनी की पत्नी एलिजावेथ एक गैर सरकारी संगठन का संचालन करती हैं जो कैंसर पीडितों की मदद करता है और एलिजावेथ के बनाए चित्र जितने में बिकते हैं वह पैसा इन कैंसर पीडितों के लिए चला जाता है। पर सवाल यह है कि विमानन पत्तन प्राधिकरण को इनके ही चित्र क्यों पसंद आए। तो सूत्र बता रहे हैं कि इसके पीछे व्यालार रवि का हाथ संभव हैं क्योंकि वे उनके पारिवारिक मित्र भी हैं और सियासी साथी भी। इससे माना जा रहा है कि रवि के मंत्रालय में होने के कारण ही प्राधिकरण ने कैंसर पीडितों को मदद एलिजाबेथ के माध्यम से दी जिससे एलिजाबेथ की भी मदद हो जाए औऱ कैंसर पीडितों की। पर इस विवाद से एंटनी बड़े ही असहज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+