दफ्तर में कर्मचारियों की हत्या, 2 दिन तक सड़ते रहे शव

इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड का क्षेत्रीय कार्यालय महानगर सेक्टर सी-19 एच पार्क में स्थित है। बीते शनिवार को ओबर पावर स्टेशन की साइट से टेक्निशियन आजमगढ़ निवासी देवनाथ सिंह (55) टूर पर आये थे। कार्यालय के डीजेएम फाइनेंस एण्ड एकाउंट ए.के. सिंह ने बताया कि शनिवार होने की वजह से कार्यालय में हाफ-डे था। अत: सभी कर्मचारी जल्दी चले गये थे। कार्यालय में सिर्फ देव नारायण सिंह, चपरासी देवरिया निवासी वंशराज यादव और रायबरेली निवासी कृपाशंकर मौजूद थे। सोमवार की सुबह चपरासी पवन करीब 9 बजे दफ्तर पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। मुख्य कमरे में ताला लगा था।
पवन ने इस बात की सूचना फौरन डीजेएम फाइनेंस एण्ड एकाउंट ए.के. सिंह को दी। सूचना पाकर एके सिंह भी कुछ ही देर में कार्यालय आ गये। कमरे में बाहर से ताला लगा था। उन लोगों ने किसी तरह कमरे में लगा ताला तोड़ा और अंदर पहुंचे। कमरे में खून से लथपथ दो शव पड़े थे। कमरे में चारों ओर दुगर्धं फैली हुई थी। डीजेएम ने फौरन इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर इंस्पेक्टर केडी मिश्र और सीओ हबीबुल हसन पहुंच गये। छानबीन की गयी तो पुलिस को पता चला कि दोनों शव टेक्निशियन डीएन सिंह और चपरासी वंशराज यादव के हैं। दोनों के चहरे और पेट पर वार के तबड़तोड़ कई निशान थे। चेहरे पर हत्यारों ने कपड़ा ढांक दिया था। कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था। पुलिस ने छानबीन के लिए फौरन फिंगर प्रिंट दस्ते को बुलाया। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ महानगर हबीबुल हसन ने बताया कि शव दो दिन पुराना हो चुका था। आशंका जतायी जा रही है कि दोनों की हत्या शनिवार की रात या रविवार की सुबह की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications