डीयू में प्रवेश फॉर्म मिलने का आज अंतिम दिन

Today is Last day for admission in Delhi University
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विश्वविद्यालय में आज फार्म भरने का आखिरी दिन है। इसलिए किसी भी कीमत पर फार्म जरूर भर दें नहीं तो इस साल एडमिशन लेने से चूक जाएंगे। आनलाइन फार्म आज 5 बजे तक भरे जा सकते हैं वहीं आफ लाइन यानी कालेजों में फार्म दिन के एक बजे तक भरे जा सकेंगे। डाक घरों में फार्म आप आज चार बजे तक जमा कर सकेंगे।

यहां ध्यान दिला दें कि आज सामान्य श्रेणी के साथ ही साथ एससी व एसटी के लिए भी फार्म भरने की आखिरी तारीख है इसलिए कहीं से भी चूकें नहीं नहीं तो साल चला जाएगा। डीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जेएम खुराना का कहना है कि दाखिले के लिए प्री-एडमिशन रजिस्ट्रेशन फार्म को भरने के बाद एक बार ध्यान से जरूर पढे़ कि कहीं उसमें कुछ छूट तो नहीं रहा। सही तरीके से जांचने के बाद ही फार्म को जमा कराएं। क्योंकि एक बार फार्म जमा हो गया तो उसमें बदलाव और सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। प्रो. खुराना ने बताया कि रविवार को चार हजार से अधिक छात्रों ने घर बैठे ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन किया।

डीयू ने खत्म किया मेडिकल बोर्ड

डीयू प्रशासन ने इस बार मेडिकल बोर्ड खत्म कर दिया है। कोर्स में छूट के लिए बोर्ड से मिलने वाले अंक को आधार नहीं बनाया जाएगा। सीधे विकलांगता प्रमाण-पत्र दिखाने पर ही पंजीकरण और फिर दाखिला मिलेगा। अब विकलांगता प्रमाण-पत्र जारी करने वाले अस्पताल से सीधे प्रमाण-पत्रों की जांच कराई जाएगी। अगर प्रमाण-पत्र फर्जी निकला तो दाखिला कैंसल कर दिया जाएगा। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर व विकलांग सेंटर के इंचार्ज विपिन तिवारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान शपथ-पत्र लिया जा रहा है। अगर प्रमाण-पत्रों की जांच में कोई गड़बड़ी मिली तो दाखिला किसी भी समय कैंसल किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+