प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

गौतमबुद्धनगर जिले के फेस-2 थाना क्षेत्र की कुण्डा कालोनी निवासी राजेश अपने घर में सो रहा था। इस बीच बदमाशों ने उसके कमरे में घुस कर उसकी चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। राजेश की हत्या के बाद हत्यारे फरार हो गए। सुबह आस पास के लोग उठे और राजेश के कमरे का दरवाजा खुला देखकर वहां पहुंचे तो चारपाई पर राजेश का लहूलुहान शव पड़ा था। उसके शरीर पर चाकू के कई धाव थे।
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा की शव पर कई घाव थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था। आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला किया राजेश की पत्नी कई दिनों से उसके साथ नहीं रहती थी। पुलिस के मुताबिक बेगुसराय बिहार जिले के गड़हरा थाना क्षेत्र के सुजपुरा निवासी राजेश पत्नी के साथ नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र में स्थित कुण्डा कालोनी में किराये के मकान में रहता था।
वह यहां एक निजी कारखाने में काम करता था। गांव का रहने वाला 27 वर्षीय चंदन भंगेल गांव में एक मकान में किराये पर रहता था। एक गांव के होने से चंदन का राजेश के घर आना जाना था। इस बीच चंदन के स बंध राजेश की पत्नी से हो गए और वह राजेश को छोउ़ कर चंदन के साथ भाग गई। जिसको लेकर राजेश चंदन में रङ्क्षजश चल रही थी। रंजिश के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति राजेश की हत्या करा दी। पुलिस प्रेमी चंदन व उसकी प्रेमिका की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications