यूपी में चिलिचलाती गर्मी-लू से जनता हुई 'हउस अरेस्ट'

मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कम से कम अगले तीन चार दिन मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों का दौर जारी रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक था।
बांदा का अधिकतम तापमान 44.5, वाराणसी का 44.2, हमीरपुर का 44.0 जबकि राजधानी लखनऊ का 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। दिन का तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज हुआ है।
वही राजधानी में लू लगने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गयी। चिनहट इलाके में शंकर पुरी हनुमान मार्केट के पास लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने उसकी पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं मिली। इसी थाना क्षेत्र के चिनहट में लगभग 45 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिला है। पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। इसी तरह महानगर क्षेत्र में वायरलेस चौराहे के पास सीवर लाइन के पास लगभग 65 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक तीनों की मौत लू लगने से हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
वही राजधानी समेत समूचे प्रदेश में अब तक लू लगने से लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पारा लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। चिलिचलाती गर्मी में लोगों को 'हउस अरेस्ट' कर दिया है। लोगों का घर से निकला दूभर हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications