ममता ने कहा, पिक्चर तो अभी बाकी है

उन्होंने कहा, मैंने कभी किसी के सामने अपना सिर नहीं झुकाया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सोचती हैं कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उन्हें धोखा दिया, उन्होंने जवाब दिया, मैं ऐसा नहीं कह सकती। वह वरिष्ठ नेता हैं। जब उनसे पूछा गया कि सपा के रूख में आज के घटनाक्रम से वह निराश हैं, उन्होंने कहा, मैंने सुबह में जो कुछ कहा, उस पर अब भी कायम हूं।
मैं उससे नहीं हटी। शेष मैं कल बोलूंगी क्योंकि चीजें तो अभी शुरू ही हुई हैं। अब बहुत सारी बातें होगी। इंतजार कीजिए। मुलायम के रूख बदलने के बारे में एक अन्य सवाल के जवाब में ममता ने कहा, मैं कह चुकी हूं। मैं उससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी। अपने जीवन में मैं जो कहती हूं, वही मैं करती भी हूं और यदि कोई सोचता है कि खेल खत्म हो गया तो यह ऐसा नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह संप्रग छोड़ देंगी, उन्होंने तपाक से कहा, यह संवाददाता सम्मेलन नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications