ममता-मुलायम का फैसला कांग्रेस को नामंजूर

ममता और मुलायम ने कांग्रेस की पसंद प्रणव मुखर्जी और हामिद अंसारी के नामों को खारिज कर, पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के नाम सुझाय गये है। प्रणव मुखर्जी के नामों को हटाकर एक अन्य विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रपति पद पर प्रणव की उम्मीदवारी को कांग्रेस के साथ साथ विरोधियों ने भी सही ठहराया था।
पीएमओ ने भी राष्ट्रपति पद के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उम्मीदवारी को खारिज कर दिया है। इस हालात में भी प्रणव का नाम राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए सबसे ऊपर है। यूपीए जल्द ही अहम बैठक बुला सकती है। इस बैठक में किसी नाम पर सहमति बनने की कोशीश की जा सकती है। इसके बाद ही किसी नाम की घोषणा की जाएगी।
सरकार के लिए एक बार फिर खराब हालात पैदा हो गये है। ऐसी आशंका है कि अगर कांग्रेस राष्ट्रपति पद के चुनाव में हार जाती है तो सरकार गिरने तक की नौबत आ सकती है। ममता और मुलायम एक होता नजर आ रहे है, इससे ऐसा लगता है कि तीसरा फ्रंट जैसी अटकले भी सरकार के ऊपर गाज गिरा सकती है। मनमोहन के लिए भी सहयोगियों का समर्थन आश्चर्यचकित करने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications