एक बार फिर 2 रूपये प्रति लीटर घटेंगे पेट्रोल के दाम

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम 2 रूपये प्रति लीटर सस्ता कर सकती है। यह फैसला जल्द ही लिया जा सकता है। पेट्रोल के दामों को घटाना और बढ़ाना पेट्रोल कंपनियों के हाथ में ही है। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी तेल कंपनियों के हाथ में है।
तेल कंपनियों ने साफ किया था कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम घटेगा तो ग्राहको को इसका लाभ दिया जाएगा, और अगर बाजार में तेल के दाम बढ़ेंगे तो दाम बढ़ाने भी पड़ेंगे। इस कारण तेल के दामों को बढ़ाने और घटाने में अंतिम फैसला तेल कंपनियों के ही हाथों में है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के कारण तेल कंपनियों को भी दामों में कमी करनी चाहिए।
गौरतलब है कि इससे पहले तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 7.54 रूपये प्रति लीटर बढ़ाकर देश भर में हाहाकार मचा दिया था। उसके बाद दाम में 2 रूपये की कमी की गयी लेकिन लोगों को कुछ विशेष राहत नहीं मिली क्योंकि दाम में भारी बढ़ोत्तरी की गयी थी। ऐसे में अगर पेट्रोल के दाम 2 रूपये प्रति लीटर कम होते है तो आम आदमी को राहत जरूर मिलेगी।
दाम कम होने पर पेट्रोल की नई कीमत:
दिल्ली - 69.18 रूपये प्रति लीटर
गांधी नगर- 73.92 रूपये प्रति लीटर
मुंबई - 74.57 रूपये प्रति लीटर
भोपाल - 74.51 रूपये प्रति लीटर
चंडीगड़ - 70.17 रूपये प्रति लीटर
बेंगलूरु - 77.00 रूपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications