दिल्ली विश्वविद्यालय में 9 दिन में बिके 2 लाख फार्म

इससे कयास लगाया जा रहा है बाहर के छात्रों की एक बड़ी संख्या भी दिल्ली विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए कोशिश कर सकती है। आपको बता दें कि डीयू में कुछ 54000 सीटें हैं, लेकिन इसके लिए अभी तक दो लाख फार्म भरे जा चुके हैं। आशा है कि कुछ दिनों में यह संख्या एक लाख और बढ़ सकती है। यानी एक सीट पर छह छात्रों के बीच कड़ी टक्कर होगी।
डाकघरों में फंस जा रहे हैं छात्र
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भले ही डाकघरों से फार्म बेचने और जमा करने को छात्रों के हित में लिया गया फैसला बताती हो पर यह छात्रों के लिए रास नहीं आ रहा है। क्योंकि छात्रों के उलझे मन को यहां सुलझाया नहीं जा रहा है। इसलिए कई छात्रों ने कहा कि डाक घरों में भी विश्वविद्यालय के कर्मचारी होने चाहिए जिससे छात्रों की जिज्ञासाए शांत हो सके। सूत्र बता रहे हैं कि कालेज से फार्म भरने वालों को काउंसलरों का खूब लाभ मिल रहा है यदि आप भी डाक घरों को छोड़कर कालेजों से फार्म लें तो आपको भी इन सुविधाओं से महरूम नहीं रहना पड़ेगा और सही जानकारी भी आपको मिल सकेगी।
011-27006900 पर सुबह नौ से पांच बजे तक लें दाखिले की जानकारी
दिल्ली विश्वविद्यालय के सूचना केंद्र पर ‘आनलाइन' टेलीफोन कॉल की सुविधा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के लिए नौ लाइनें चालू कर रखी हैं। इन पर कॉल सेंटर की तरह दिन भर सवाल-जवाब, सुझाव-निर्देश चलता रहता है। सूचना केंद्र के प्रमुख डा. सतीश कुमार ने बताया कि 155215 और 011-27006900 पर सुबह नौ से पांच बजे तक दाखिले से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications