और भी ज्‍यादा गर्म होगी दिल्‍ली, तपेगा उत्‍तर भारत

Temperature to increase more in Delhi
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली समेत उत्तर भारत के लोगों को आज भी गर्मी से कोई राहत मिलते नहीं दिख रही है। माना जा रहा है कि बुधवार को तामपान में 2 से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में तापमान में कुछ और बढ़ोतरी हो सकती है और पारा 45 के पार हो सकता है। यह मंजर सिर्फ दिल्‍ली नहीं बल्कि पूरे उत्‍तर भारत में भी देखने को मिल सकता है।

वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी लू चल रही है। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, गुजरात, राजस्थान, बिहार में लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह से पारा 40 के पार है। ऐसे में आने वाले दो दिन उत्तर भारत के लिए तपिश भरे होने वाले हैं।

वहीं मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि उत्तर भारत में मानसून कुछ देरी से दस्तक देगा। विभाग ग्लोबल वार्मिग को इसकी एक वजह मान रहा है। भारत के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर पारा सामान्य से ऊपर रहा और राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान जहां सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री के स्तर पर रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर गर्म हवाएं चलीं। फैजाबाद, इलाहाबाद, गोरखपुर, वाराणसी और कानपुर में पारा सामान्य से अधिक रहा। राज्य में सर्वाधिक तापमान इलाहाबाद में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में सबसे गर्म श्रीगंगानगर रहा जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

हालांकि मध्य प्रदेश में शाम को कुछ जरूर मौसम ने राहत दी और शाम को झमाझम बारिश हुई। जिससे राज्य के अन्य हिस्सों में रह रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी भोपाल व आसपास के इलाकों में मंगलवार की शाम बादल जमकर बरसे। एक घंटा से अधिक समय तक हुई बारिश ने पूरे शहर को पानी से सराबोर कर दिया। इंदौर व जबलपुर में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों में कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+