पानी को लेकर बे-पानी हो रही दिल्ली

आपको बता दें कि हरियाणा से दिल्ली के बीच करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से मूनक नहर के समानांतर पक्की मुनक नहर का निर्माण हो गया है, लेकिन हरियाणा इसके माध्यम से दिल्ली सरकार को अतिरिक्त पानी देने से इन्कार कर रहा है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री दीक्षित और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच बातचीत भी हो चुकी है। दोनों प्रदेशों के मुख्य सचिवों के बीच भी बात हुई है लेकिन मूनक नहर से अतिरिक्त पानी के मुद्दे पर कोई सहमति नहीं हो पाई है। दिल्ली सरकार यह कहती है कि उसने पक्की मुनक नहर बनाने पर 400 करोड़ इसलिए खर्च किए ताकि उसे 80 एमजीडी अतिरिक्त पानी मिल सके, लेकिन हरियाणा का कहना है कि इस नहर के बन जाने से दिल्ली को अपेक्षाकृत ज्यादा साफ पानी मिलेगा। पर दोनों राज्यों के आपसी टसल से यह मामला अब प्रधानमंत्री के दरबार में जा रहा है जहां इस बात पर फैसला होगा कि हरियाणा दिल्ली को कितना पानी देगा।
पर इसमें तो कम से कम एक हफ्ता का टाइम तो लग ही जाएगा तब तक दिल्ली के लोगों को प्यासे ही रहना पड़ेगा। वैसे भी दिल्ली में पानी मुंबई से कई गुणा महंगा है पर यहां दिल्ली पानी पीती कम नहाती ज्यादा है। हालत यह है कि दिल्ली में कई इलाकों में बिना सप्लाई के ही पानी सड़कों पर बह रहा है पर उसको देखने वाला कोई नहीं है। पीतमपुरा में पाइपलाइन से काफी वक्त से पानी लीक हो रहा है, लेकिन जल बोर्ड ने इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। जबकि ठीक इसी जगह पर नगर निगम ने मल्टीलेवल पार्टी के लिए गड्ढा खोद दिया। जिसमें पानी जमा होने से स्कूल की तीन मंजिला इमारत गिर गई जिससे पाइपलाइन टूट गई। इसकी वजह से धौलाकुआं, आर के पुरम, ग्रेटर कैलाश, मुनिरका, लाजपत नगर, वसंत विहार, वसंत कुंज, महरौली, साकेत, दिल्ली कैंट, सफदरजंग एनक्लेव, कनॉट प्लेस, लुटियंस जोन और एनडीएमसी के कई इलाकों में पानी की भारी दिक्कत हो गई है।
दक्षिणी दिल्ली ही नहीं राजधानी के बाकी हिस्सों में भी लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं और सरकार के खिलाफ उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बाहरी दिल्ली के किराड़ी इलाके में भी पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पानी की समस्या पर सोई सरकार को जगाने के लिए यहां लोगों ने शंख और घंटिया बजाकर प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications