डॉक्‍टर बाप घोटालेबाज तो टूटे बेटियों के रिश्‍ते

लखनऊ। एनआरएचएम घोटाले में फंसे अफसरों व कर्मचारियों की सबसे बड़ी चिंता उनकी लाडली की है जिसके कुछ ही दिनों में हाथ पीले होने थे, लेकिन घोटाले में नाम आने के कारण रिश्ते टूट गए। यह कहानी किसी एक चिकित्सक की नहीं बल्कि आधा दर्जन चिकित्सकों की है जिनके नाम मिशन घोटाले में लिए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा 20 चिकित्सकों को अचानक निलम्बित किए जाने से ऐसे चिकित्सा कर्मियों की संख्या में इजाफा हो गया। एनआरएचएम घोटाले में फंसे अफसर व कर्मचारियों के परिवार बिखर गए। उनका कहना है कि करीबी रिश्तेदार भी अपने घर नहीं आते जिससे उनकी सामाजिक बहिष्कार हो रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठï लिपिक जो सीएमओ हत्याकांड से एक माह पहले माल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात थे और बाद में सीएमओ कार्यालय आ गए। उनकी बेटी का विवाह बाराबंकी में एक परिवार में तय हुआ था लेकिन एनआरएचएम घोटाले में उनका नाम आते ही सम्बन्धियों ने रिश्ता तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि विवाह सम्बंध टूट जाने से बेटी व पूरा परिवार तनाव में है। ज्ञात हो कि सीएमओ हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी बनाकर लिपिक को जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जेल जाने से पहले सबे ठीक था लेकिन डेढ़ माह बाद जब वह जेल छूट कर आए तो लड़के वालों शादी करने से मना कर दिया। आज हालात ऐसे हैं कि उनके रिश्तेदारों में कोई भी लड़की से विवाह नहीं करना चाहता। इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ सीएमओ हत्याकांड में आरोपी होना है।

उन्होंने कहा कि न्यायालय ने माना कि उनके खिलाफ कोर्ई मामला नहीं बनता लेकिन रिश्तेदार ऐसा मानने को तैयार नहीं है। वहीं सीएमओ कार्यालय में डिटी सीएमओ रैंक के अफसर का हाल ही में घोटाले में नाम आ गया। बेटी की शादी इस साल दिल्ली से होनी थी। उन्होंने कह कि विवाह की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी लेकिन घोटाले में नाम आने से रिश्ता टूट गया।

एनआरएचएम घोटाले व सीएमओ डबल मर्डर ने कर्ई परिवार को समाज में हाशिए पर ला दिया है। कुछ ने अपनों को खो दिया तो कुछ परिवार की बेटियों की डोलियां उठना मुश्किल हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+