यूपी के युवा सीएम अखिलेश ने केंद्र से मांगा सहयोग

akhilesh yadav
एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश और देश में खुशहाली लाने के लिये केन्द्र और प्रदेश सरकार को मिलकर काम करने पर जोर दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री सोमवार को कानपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर घाटमपुर में नेवेली लिग्नाइट कापरेरेशन लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) के संयुक्त तत्वाधान में 1980 मेगावाट के ताप विद्युत परियोजना (थर्मल पावर प्रोजेक्ट) का उद्घाटनकर रहे थे।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किये गये वायदों पर पहले 100 दिन में ही काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों और आम जनता को खुशहाल बनाने के लिये जरूरी है। उनकी बिजली पानी तथा खेती के समक्ष आने वाली परेशानियों को दूर किया जाए और इसके लिये जरूरी है कि प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार मिल कर काम करें।

उन्होंने कहा जैसे कि आज जिस विद्युत ताप परियोजना का उद्घाटन हुआ है उसमें केन्द्र सरकार की प्रदेश सरकार हर तरह से मदद कर रहा है। अब दोनों सरकारों के अधिकारियों को चाहिए कि वह जल्द से जल्द इस परियोजना को पूरा कर प्रदेश में बिजली की समस्या को कम कर दे क्योंकि वर्तमान समय में प्रदेश में बिजली की भारी कमी है।
आपको बताते चलें कि इस ताप विद्युत परियोजना का शिलान्यास केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि यह बात सही है कि प्रदेश के 20 करोड़ लोगों को देने के लिये हमारे पास बिजली नहीं है और हम बिजली खरीदकर प्रदेश की जनता को किसी तरह उपलब्ध करा रहे है। बिजली की कमी के कारण आज किसानों को भरपूर फसल नहीं मिल रही है साथ ही आम जनता को भी परेशानियां उठानी पड़ रही है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यह खुशी की बात है कि केन्द्र सरकार का निवेली लिग्नाइट कारपोरेशन लिमिटेड आज प्रदेश में ताप विद्युत परियोजना का काम शुरू करने जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि वह कितने दिनों में इसे पूरा कर देंगे इस पर अधिकारियों ने जवाब दिया कि 36 माह में काम पूरा हो जायगा। उन्होंने कहा कि इसका मतलब प्रदेश को वर्ष 2015 तक बिजली मिलने लगेगी। इसबिजली घर के लिये जिन जिन किसानों की जमीन ली गयी है उन्हें उचित मुआवजा तो दिया ही जाएगा साथ ही साथ उन्हें रोजगार भी दिलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जहां तक इस थर्मल पावर स्टेशन को कोयले की आपूर्ति का सवाल है तो जब कोयला मंत्रालय यह पावर प्लांट लगा रहा है तो वह इसके लिए कोयले की व्यवस्था तो करेगा ही। यहीं नहीं उत्तर प्रदेश में जो भी पावर प्लांट लगेंगे उन्हें कोयला उपलब्ध कराना मंत्रालय की प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम में कोयला राज्य मंत्री प्रदीप बाबू पाटिल रमाबाईनगर के सांसद राजारामपाल, फतेहपुर के सांसद राकेश सचान, कोयला विभाग की वरिष्ठ अधिकारी जोहरा चटर्जी आदि लोगों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+