मुंबई की महिला ने पर्स के लिए कर दिया पैर कुर्बान

Crime
बहादुर होना अच्छी बात है लेकिन कभी कभी इंसान की ये बहादुरी उसके लिए एक बड़ी मुसीबत की शुरुआत कर देती है और ये मुसीबत उसे ताउम्र याद रहती है। बहादुरी का कुछ ऐसा ही वाकया है देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से जहाँ मुंबई के मुलुंड अस्पताल में इलाज करा रही 23 साल की एक लड़की को अपनी बहादुरी की कीमत एक पैर गंवाकर चुकानी पड़ी।

वो एक चोर को पकड़ने की कोशिश कर रही थी मगर चोर ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। लड़की को बचाने की कोशिश में उसके पिताऔर भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई निवासी भाविका मेहता अपने पूरे परिवार के साथ वैष्णोदेवी दर्शन करने गयी थी और 4 जून को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर का दर्शन करने के बाद वापस मुंबई लौट रही थी।

जहाँ उसी दिन अम्बाला स्टेशन से कुछ दूर अज्ञात चोर द्वारा इनका पर्स खींचा गया लेकिन युवती ने बहादुरी का परिचय देते हुए पर्स नहीं छोड़ा। युवती की इस हरकत से गुस्साए चोर ने युवती को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया सूत्रों की माने तो युवती के अलावा उसके भाई और पिता को भी गंभीर चोट आई है।

अपने साथ हुई इस घटना से घबराए परिवार ने इस बात की जानकारी अम्बाला स्टेशन में मौजूद पुलिस अधिकारियों को दी। अगर परिवार की माने तो पुलिस ने इनकी एक भी न सुनी और रिपोर्ट दर्ज करने में टाल मटोल करने लगी। परिवार ने ये भी बताया की इनका इलाज कुछ दिन अम्बाला में भी चला लेकिन वहां इन्हें कोई विशेष फाएदा नहीं मिला और ये लोग मुंबई आ गए।

मुंबई में लड़की का इलाज कर रहे डाक्टर एस आर मुखी ने जानकारी देते हुए बताया की अभी लड़की और पिता दोनों को कई और आपरेशन कराने होंगे। लड़की के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की दो तीन आपरेशन के बाद उसे आर्टीफिशियल लिम्ब लगाया जायगा उसके बाद ही वो नॉर्मल जीवन जी पायगी।

वहीं इस मामले पर युवती ने कहा है कि क्यूंकि उसके साथ घटित ये घटना रेलवे की लापरवाही का नतीजा है अतः रेलवे उसे उचित मुआवजा देते हुए रेलवे में नौकरी दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+