कालेधन मुद्दे पर रामदेव को मिला मुलायम का समर्थन

Mulayam Singh Yadav and Yoga Guru Baba Ramdev
दिल्‍ली। योग गुरु बाबा रामदेव के काले धन को वापस लाने की मुहिम में अब राजनीति आने लगी है। इसी क्रम में बाबा रामदेव ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह से मुलाकात की है। दिल्ली स्थित मुलायम के आवास पर हुई मुलाकात में रामदेव ने एसपी मुखिया से काले धन के खिलाफ आंदोलन में समर्थन मांगा। बता दें कि मुलायम से मुलाकात के पहले रामदेव ने सोमवार को ही टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू से भी मुलाकात की थी।

इस मुलाकात के बाद मुलरयम सिंह ने बाबा रामदेव को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। वहीं चंद्रबाबू नायडू ने रामदेव और अन्ना दोनों को भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में पूरा सहयोग देने का वादा किया है। रामदेव अपनी मुहिम में सहयोग के लिए अब तक नागरिक उड्डयन मंत्री अजीत सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी से भी मिल चुके हैं। रामदेव ने कहा है कि उन्होंने प्रधानमत्री और यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी से भी मिलने का समय मांगा है।

मुलाकात के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि वो बुधवार को इसी मुद्दे पर उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करने जा रहे हैं। जिसके बाद ममता और मायावती से भी उनके मिलने का कार्यक्रम है। उनका उद्देश्य काले धन के मुद्दे पर सभी दलों को एक करना है। मालूम हो कि बाबा रामदेव आगामी 9 अगस्‍त से काला धन वापस लाने और लोकपाल को लेकर अन्‍ना संग साझा आंदोलन करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+