सोनिया से मिलने ममता आज आ रहीं हैं दिल्ली

Mamata Banerjee and Sonia Gandhi
दिल्‍ली। राष्ट्रपति पद के चुनाव के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कल चर्चा के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी आज रात दिल्‍ली पंहुच रही हैं। सूत्रों ने बताया कि सोनिया ने संभवत: उनसे फोन से संपर्क करके उक्त मुद्दे पर बातचीत के लिए बुलाया है। कांग्रेस कार्य समिति ने सोनिया गांधी को अधिकार दिया है कि संप्रग की ओर से राष्ट्रपति के उम्मीदवार के बारे में वह अंतिम निर्णय करें। इसके बाद से कांग्रेस अध्यक्ष किसी नाम पर आम सहमति बनाने के लिए अपने सहयोगी दलों के नेताओं से विचार विमर्श की कवायद में जुटी हैं।

इस संदर्भ में वह द्रमुक प्रमुख करूणानिधि, एनसीपी नेता शरद पवार और रालोद प्रमुख अजित सिंह से पहले ही चर्चा कर चुकी हैं। तृणमूल कांग्रेस केन्द्र से पश्चिम बंगाल के लिए आर्थिक पैकेज का दबाव बना रही है, लेकिन कांग्रेस ने इस बात से इंकार किया कि इस विषय का राष्ट्रपति चुनाव से कुछ लेना देना है। ऐसी खबरें हैं कि ममता राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर सहमति देने से पहले आर्थिक पैकेज चाहती हैं।

आर्थिक पैकेज पर बात करने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने कल राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्र को बातचीत के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी से मिलने भेजा था, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति पद के वह सबसे प्रबल दावेदार हैं। इतना ही नहीं प्रणब मुखर्जी का आज काबूल दौरा रद्द करने के बाद ऐसा लगभग तय माना जा रहा है कि प्रणब दा के नाम लगभग लगभग मुहर लगना तय हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+