मैं कृष्ण तू राधा कह यौन शोषण करते थे स्वामी नित्यानंद

आईबीएन 7 पर प्रकाशित खबर की मानें तो बाबा ने बड़ी अकलमंदी से अपने गुनाहों पर पर्दा डालने और उसको सही ठहराने के लिए अपने इस कृत कि तुलना भगवान् श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम से कर डाली। महिला द्वारा बताया गया कि बाबा ने उससे कहा कि तुम लकी हो जो बाबा के पर्सनल काम के लिए चुनी गई हो। महिला ने दावा पेश करते हुए कहा है कि नित्यानंद ने 6 साल तक उसका यौन शोषण किया।
आपको बताते चलें कि महिला शादी शुदा है और वर्तमान में अमेरिका में रहती है और अमेरिका में ही इसकी मुलाकात नित्यानंद से हुई थी। पीड़ित के मुताबिक़ नित्यानंद ने पहले उन्हें उनकी निजी सेवा के लिए चुना और बाद में यौन शोषण करना शुरू कर दिया। महिला ने बाबा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हर बार यौन सम्बन्ध बनाने के बाद बाबा उससे यही कहता था कि ये गलत नहीं है और न ही वो कोई गलती कर रही है।
बाबा द्वारा महिला से कहा गया कि ये श्रीकृष्ण और राधा की प्रेम की तरह है। आपको बताते चलें कि पीड़िता का ये बयान जैसे ही एक स्थानीय न्यूज चैनल पर प्रसारित हुआ तो इस खबर से बैंगलोर में हंगामा मच गया। लोग सड़कों पर उतर आए। गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार ने नित्यानंद पर लगे यौन शोषण के ताजा आरोपों को देखते हुए उनकी गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही बैंगलोर में मौजूद आश्रम में ताला लगाने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने ये आदेश नित्यानंद की गिरफ्तारी और आश्रम बंद करने की बढ़ती मांगों के बीच दिया।
नित्यानंद फिलहाल कहां है ये किसी को नहीं पता, मगर मुख्यमंत्री के मुताबिक विवादों से घिरे इस धर्मगुरू को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। नित्यानंद बलात्कार के एक मामले में पहले से ही जमानत पर चल रहा है। इस पूरे मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए रीजनल कमिश्नर को नियुक्त किया गया है। आदेश दिए गए हैं कि आश्रम की तलाशी ली जाए और आश्रम को अपने कब्जे में लिया जाए।
नित्यानंद फिलहाल जमानत पर बाहर है और साल 2010 में ये 52 दिन तक जेल की हवा खा चुका है। साउध की एक्टर रंजीता के साथ एक सेक्स सीडी में बाबा आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे।एक स्थानीय चैनल (सुवर्णा न्यूज चैनल) पर जब ये खबर दिखाई गई तो पुलिस ने स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की। मगर नित्यानंद फरार हो गया। हिमाचल के अर्की में छुप गया। वहीं से ही इसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मगर 11 जून 2010 को इसे जमानत दे दी गई।












Click it and Unblock the Notifications