कालेधन पर रामदेव को मिला नायडू का भी समर्थन

आपको बता दें कि बाबा रामदेव इस समय पूरे देश में घूम घूमकर अपने आंदोलन के लिए समर्थन मांग रहे हैं। नायडू से पहले वह शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिले थे। बादल ने भी उन्हें अपना समर्थन देने का वादा किया। बादल ने कहा, विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस लाने के लिए नौ अगस्त से शुरू किए जाने वाले रामदेव के आंदोलन को वे अपना पूरा सहयोग व समर्थन देंगे।
इसके अलावा, उनकी पार्टी के सांसद इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। बादल ने कहा यूपीए की जनविरोधी नीतियां बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबी और निरक्षरता पैदा कर रही हैं। विदेशी बैंकों में गैरकानूनी ढंग से जमा धन को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। विदेश में जमा काले धन को वापस लाने के लिए अकाली दल एक बार फिर यूपीए पर दबाव बनाएगा ताकि यह धन लोगों के कल्याण पर खर्च किया जा सके।
बादल ने कहा कि रामदेव को इस महान कार्य के लिए पूरा समर्थन दिया जाएगा। मालूम हो कि बादल से पहले अजित सिंह और शरद पवार और शरद यादव भी बाबा को समर्थन दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications