प्यार में सजा ए मौत, तीन ऑनर किलिंग से थर्राया देश

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम विवाह से क्षुब्ध परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात लड़की और उसके पति को गोली मार दी। गुड़गांव के पटौदी इलाके में झूठी शान के लिए घर के लोगों ने ही अपनी बहन और जीजा को गोली मार दी। गुनाह ये था कि इन्होंने घरवालों की मर्जी के बगैर दूसरी जाति के शख्स से शादी करने की हिम्मत की। जानकारी के मुताबिक पटौदी इलाके की रहने वाली मोनिका ने वेद प्रकाश से शादी कर घर छोड़ दिया था। इसके बाद मोनिका के घरवालों ने दोनों को पूजा के बहाने बुलाया था। लेकिन मौका मिलते ही सफेद नगर गांव में पहले तो वेद प्रकाश को बड़े भाई राजू ने गोली मारी, जब उसे बचाने के लिए मोनिका सामने आई तो छोटे भाई राजू ने उसे गोली मार दी और मरा हुआ समझकर फरार हो गए।
दूसरा मामला सोनीपत का है। यहां की रहने वाली शिल्पा का कसूर ये था कि वह पड़ोस की रहने वाले लड़के से प्यार करती थी। घर वालों की मानें जिस लड़के से शिल्पा प्यार करती थी वो रिश्ते में दूर का चाचा भी लगता था। शिल्पा के मां-बाप ने पहले तो उसकी पढ़ाई छुड़वा दी जब शिल्पा ने पिता की मर्जी के बैगर भी लड़के से मिलना जारी रखा। तो पिता ब्रजेश ने अपनी ही बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर खुद ही इसकी जानकारी पुलिस को फोन पर दी। पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
फतेहपुर भी ऑनर किलिंग जैसी घिनौनी घटना का गवाह बना। यहां जाफरगंज की रहने वाली रीना ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ रमेश से डेढ़ साल पहले ही शादी की थी। इसके बाद दोनों ने अपने घर भी छोड़ दिए। लेकिन आरोप है कि गुस्से की आग में जल रहे रीना के घरवालों ने दोनों की हत्या की साजिश रची। इसमें जब वो कामयाब नहीं हुए तो आखिर में रीना के भाई ने फोन कर अपने जीजा को बुलाया और फिर उसके बाद रमेश का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने रीना की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही रीना के पिता, चाचा, भाई और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications