नोएडा एक्सटेंशन का टेंशनः एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को घेरा

सूत्रों ने बताया कि बोर्ड अधिकारियों ने नेफोमा को बताया कि वे नोएडा एक्सटेंशन संबंधी फाइल छह जून को उत्तर प्रदेश आवास विकास बोर्ड को भेज चुके हैं, क्योंकि यह फाइल नोएडा प्राधिकरण की ओर से सीधे योजना बोर्ड के पास आई थी। फाइल उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से योजना बोर्ड को मिलनी चाहिए थी। इसलिए उसपर कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए जबतक उत्तर प्रदेश आवास विकास बोर्ड से फाइल नहीं मिलती तब तक इस बाबत कुछ नहीं किया जा सकता।
बोर्ड के अधिकारियों ने नेफोमा को सलाह दी कि वे उत्तर प्रदेश आवास विकास बोर्ड पर दबाव बनाए कि वे जल्द से जल्द एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को वे फाइल भेज दें जिससे हमलोग उसपर उचित कदम उठा सकें। वहीं आज नेफोमा के सदस्य आगे की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। उनकी कोशिश है कि वे उत्तर प्रदेश आवास विकास बोर्ड के अधिकारियों से मिलकर बोर्ड को फाइल भेजने के लिए कहें जिससे इस पर कार्यवाही हो सके और नोएडा एक्सटेंशन में काम शुरू हो सके।
नेफोमा के सदस्यों के प्रदर्शन से लगा जाम नेफोमा के सदस्यों ने बोर्ड के अधिकारियों को चेताया है कि सदस्य इस तरह के विरोध प्रदर्शन वे लगातार करते रहेंगे। इसलिए जितनी जल्द हो सके वे इस संकट का हल तलाशे। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि आसपास की सड़कों पर जाम लग गया। इनमें से कुछ लोग जब योजना बोर्ड के दफ्तर में घुसे को दफ्तर में अफरातफरी मच गई।












Click it and Unblock the Notifications