बर्थ डे पार्टी के नाम पर आती थीं लड़कियां और होती थी जिस्‍मफरोशी

Prostitution
मुंबई। बर्थडे पार्टी पर रेव र्पार्टी का चलन तो होता रहा है मगर आजकल इन पार्टियों में सुनियोजित ढंग से जिस्‍म परोसा जा रहा है। सोमवार को एक ऐसा ही मामला मुंबई के लोखंडवाला इलाके में सामने आया। पुलिस ने एक रेस्‍तरां में छापेमारी के दौरान 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया जो आई तो थी बर्थडे पार्टी में शुमार होने मगर उनका मुख्‍य उद्देश्‍य जिस्‍म का कारोबार करना था। इन लड़कियों में बॉलीवुड में एक अदाकारा भी शामिल है।

मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस सेल ने इस बात का खुलासा किया कि बर्थडे पार्टी के नाम पर खुलेआम लड़कियां परोसी जाती थीं। पुलिस ने पार्टी आयोजक मोहन तोलानी के साथ रेस्टोरेंट के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। मिड डे अखबार के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी तोलानी अपनी महिला मित्रों को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर पार्टी में बुलाता था। बर्थडे के नाम पर पार्टी में आने वाले लड़कों से तीन हजार रुपये लिए जाते थे जबकि युवतियों की एंट्री फ्री थी। पुलिस के अनुसार इन लड़कियों में से अधिकतर कॉलेज स्टूडेंट्स, मॉडल्स, एक्ट्रेस और अच्छे घर की विवाहित महिलाएं हैं। सभी पैसे और लग्जरी लाइफ के चक्कर में यहां खिंची चली आती थीं।

न्‍यूली मैरिड महिलाओं की खासी मांग

पुलिस ने बताया कि जिन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है उसमें ज्‍यादातर नई नवेली शादीशुदा महिला हैं। उन्‍होंने बताया कि पति से खुश ना होने के कारण ये महिलाएं इस धंधे में उतर जाती हैं और इसके चलते उन्‍हें पैसे भी मिल जाते हैं। पुलिस ने बताया कि नई नवेली महिलाओं में ज्‍यादातर ग्‍लैमर को लेकर एक भ्रम सा होता है। वो खाली समय में (जब पति बाहर हो) तो वो अपनी सेक्‍सुअल चाहत पूरा करने के लिये इस तरह की पार्टियों का हिस्‍सा बन जाती हैं।

कुछ ऐसे होता है जिस्‍म का सौदा

पार्टी में सबसे पहले लड़के-लड़कियों की एक-दूसरे से पहचान कराई जाती है। ड्रिंक के बाद लड़के तय करते हैं कि उसे किस लड़की के साथ जाना है। इसके बाद मोल-भाव होता है और सभी अपने-अपने पार्टनर के साथ मौज मस्ती के लिए अपने ठिकाने निकल जाते हैं। लड़कियों को महिला सुधार गृह भेज दिया गया है जबकि उनके पुरुष साथियों से पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+