अमरनाथ यात्रा पर 2.50 से अधिक लोगो का पंजीकरण

amarnath yatra
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की आगामी यात्रा के लिए ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण करा लिया है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन के चौधरी ने बताया कि कल शाम तक पंजीकृत श्रद्धालुओं की संख्या 2.55 लाख है।

आनलाइन और जम्मू कश्मीर बैंक की 47 शाखाओं में पंजीकरण का कोटा समाप्त हो चुका है। चौधरी कल राज्यपाल एवं एसएएसबी अध्यक्ष एन एन वोहरा की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में जानकारी दे रहे थे। बैठक 25 जून से शुरू होने वाली वार्षिक धार्मिक यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुलाई गई थी।

एसएएसबी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड ने उन बैंकों के जरिये पंजीकरण के लिए अतिरिक्त कोटा जारी करने का निर्णय किया है जिनके पूर्व आवंटित कोटे पहले ही समाप्त हो चुके हैं। प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर बैंक की वेबसाइट से आनलाइन पंजीकरण के लिए अतिरिक्त कोटा भी उपलब्ध कराया गया है।

इस बीच उपरी क्षेत्रों में ताजा बर्फ गिरने से और वर्षा होने से मार्ग को साफ करन का कार्य प्रभावित हुआ है। राज्यपाल ने अगले सप्ताह खराब मौसम पूर्वानुमान पर चिंता जताते हुए सीईओ को निर्देश दिया कि वह सभी कार्य समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त मानवबल को लगाना सुनिश्चित करें। एक अन्य बैठक में वोहरा कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक राजेंद्र कुमार के साथ आगामी यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस अधिकारी की तैनाती के बारे में चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+