ब्रह्मेश्वर की हत्‍या के बाद आरा में कर्फ्यू, खूनी संघर्ष की आशंका

Ranvir Sena
आरा। रणवीर सेना के संस्‍थापक ब्रह्मेश्वर सिंह (70) की बिहार में गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी, उसके बाद भड़के समर्थको पर काबू पाने में नाकाम पुलिस को कर्फ्यू लगाना पड़ा। इस घटना के बाद पूरे भोजपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। समर्थकों पर काबू पाने के लिए पूरे सीआरपीएफ और विषेष बल को बुला लिया गया है। खूनी संघर्ष भड़कने की भी आशंका जताई जा रही है।

हत्‍या से गुस्‍साए समर्थकों का आरा रेवले स्‍टेशन पर हंगामा। बीडीओ आफिस और सर्किट हाउस भी जला दिया है, और कई बसों को फूंक दिया गया है। ऐसी भी खबर आ रही है कि स्‍थानीय भाजपा विधायक के साथ भी मारपीट की गई। अभी कुछ महिने पहले की जेल से रिहा हुए थे ब्रह्मेश्वर। पूरे भोजपुर जिले में तनाव की स्थिति फैल गयी है।

बिहार के भोजपुर जिले में नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत कतिरा मुहल्ले में अज्ञात हमलावरों ने ब्रह्मेश्वर को गोलियों से भून डाला। उस समय वह सुबह की सैर पर निकले थे। गोली लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद मुहल्ले में पहुंची पुलिस को भी स्थानीय लोगों के प्रतिरोध का सामना करना पडा।

रणवीर सेना पर कई जातीय नरसंहारों को अंजाम देने का आरोप है। सिं इसके संस्‍थापक थे इसकारण उनपर नरसंहारों की साजिश रचने का आरोप लगा हुआ था। उनपर नरसंहार के संबंधित 22 मामले थे जिनमें से 16 में सिंह बरी हो चुके थे, और 6 मामले में जमानत पर थे। लक्ष्‍मणपुर बाथे में 61 दलितों की हत्‍या और 1996 में बथानी टोला में 21 लोगों की हत्‍या जैसे कुख्‍यात नरसंहार से उनका नाम जोड़ा गया था।

क्‍या है ये रणवीर सेना

आपको बता दे की ब्रहमेश्वर सिंह ने एक सेना का गठन किया है, जिससे जाति संघर्ष को रोका जा सके और नक्‍सलियों को डट कर सामना किया जा सके। इसको एक ऊंची जातियों का संगठन माना जाता था। जाति संघर्ष के दौर में एक सेना का गठन किया गया था। कई कुख्‍यात नरसंहारों में भी इस सेना का नाम आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+