दिल्ली में दिखने लगा बंद का असर, नकवी गिरफ्तार

Mukhtar Abbas Naqvi
दिल्ली(ब्यूरो)। पेट्रोल मूल्यवृद्धि को लेकर विपक्षी पार्टियों का भारत बंद सफल होता नजर आ रहा है। देश के कई अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन की सूचना के बीच दिल्ली में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सार्वजनिक परिवहन कहीं कहीं रेंग रहे हैं वहीं प्राइवेट वाहनों ने सड़क पर जाने से इंकार कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। वहीं अन्य दलों के लोग सड़क पर उतर विऱोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली में जगह जगह ट्रेनें रोकी गई हैं वहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आशा जतायी जा रही है कि दिन के चढ़ने के साथ ही विरोध प्रदर्शन जहां तेज होगा वहीं तपती दोपहरी भारत बंद के असर को कुछ कम करेगी। दिल्ली में भाजपा ने 100 जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।

भाजपा के एक कद्दावर नेता मुख्तार अब्बास नकवी को विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि प्रदर्शन के पहले उन्होंने कहा भारत बंद सफल है। मैं कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि वे शांति पूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाएं। वैसे बंद के सफलता पर कांग्रेस ने प्रश्न उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि बंद बेअसर है। साथ ही झूठी सूचनाएं फैलाइ जा रही है। वहीं बंद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी किया है कि लोग अक्षरधाम की तरफ न जाएं। आपको बता दें कि देश के अन्य राज्यों में बीजेपी ही नहीं बल्कि कई व्यापारिक संगठन और वाम दल भी सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं और जगह जगह बंद का आह्वान किया गया है।

केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते पेट्रोल की क़ीमतों में साढ़े सात रुपए की बढ़ोतरी की थी जिसकी कड़ी आलोचना हो रही है। सरकार ने रुपए की क़ीमत गिरने का तर्क दिया है जिसे विपक्षी दल मानने को तैयार नहीं हैं। पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का विरोध न केवल विपक्षी दल कर रहे हैं बल्कि सरकार की सहयोगी पार्टियों ने भी क़ीमतें बढ़ाने की आलोचना की है। सहयोगी दल तृणमूल ने हालांकि समर्थन लेने की बात से इंकार किया लेकिन पार्टी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने पेट्रोल कीमतें बढ़ाए जाने के विरोध में कोलकाता में एक जूलुस भी निकाला था। द्रमुक के प्रमुख करुणानिधि भी कीमतें बढ़ाए जाने का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि वो सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे लेकिन बाद में उन्होंने इंकार किया कि उन्होंने समर्थन लेने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+