काश! भारत बंद में मौत की इस ट्रेन को भी रोक लिया गया होता

Bharat Bandh
लखनऊ। काश! इस ट्रेन को अन्‍य ट्रेनों की तरह रोक लिया गया होता तो 8 लोगों का सफर अंतिम सफर ना बनता। जी हां हावड़ा देहरादून ट्रेन हादसे में बचे लोगों के मुंह से यही बातें निकल रही हैं। यूपी के जौनपुर के पास ट्रेन की 8 बोगियां पटरी से उतर गईं और 8 लागों की मौत हो गई। इस हादसे में 50 से भी ज्‍यादा लोग जख्‍मी हुए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल की कीमत बढ़ाने के विरोध में एनडीए और लेफ्ट पार्टियों ने आज भारत बंद का ऐलान किया था। इस बंद के मद्देनजर देश के कई हिस्‍सों में सड़क जाम किया तो कई जगहों पर ट्रेन के पहियों में ब्रेक लगा दी गई।

भारत बंद के दौरान सबसे अधिक ट्रेनें यूपी में ही रोकी गईं। कानुपर, लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, गाजियाबाद और मेरठ को मिलाकर ट्रेन रोके जाने की कुल 16 से भी ज्‍यादा मामले सामने आये। अब ऐसे में हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों का यहीं कहना है कि काश किसी प्रदर्शनकारी ने इस ट्रेन को रोक दिया होता तो हादसा टल जाता। यह महज एक बात है जो हादसे के शिकार लोग या फिर उनके परिजन कह रहे हैं मगर जिनका अपना खोया हो उनका दर्द हमेशा उस समय को ही कोशता है।

आपको बता दे कि हावड़ा से देहरादून जा रही दून एक्सप्रेस के 8 डिब्बे यूपी के जौनपुर के पास पटरी से उतर गए। इनमें से तीन डिब्बे पटरी से उतरकर पलट भी गए। इस घटना में जहां 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं कम से कम 50 लोग घायल हैं। घटना आज दोपह‍र लगभग डेढ़ बजे हुआ। खैर होनी को कौन टाल सकता है मगर काश! इस ट्रेन को भी रोक लिया गया होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+