यूपी को 25 हजार करोड़ के कर्ज में डुबो गईं मायावती

अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा सरकार की बेईमानी और भ्रष्टाचार की वजह से बिजली व्यवस्था बदतर हुई। बिजली के कोई संयंत्र नहीं लगवाये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा सरकार की अव्यवस्था की वजह से बैंकों ने कर्ज देने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बिजली उत्पादन और वितरण में ठह्वोस काम करेगी। जहां फीडर में समस्या होगी उसे ठीक किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि बिजली संकट पिछली सरकार की वजह से है। बसपा सरकार के भ्रष्टाचार की वजह से 25 हजार करोड़ रपये का कर्ज है। बसपा सरकार सात हजार दो सौ करोड़ रूपये बिजली का बकाया छोड़ गयी है। 18 हजार करोड़ रूपये बैंकों का कर्ज है। कुल 25 हजार करोड़ रपये की देनदारी है।
उन्होंने दावा किया कि तहसील स्तर पर दस घन्टे, जिला मुख्यालय पर 16 एवं मंडल मुख्यालय पर 16 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा सरकार भ्रष्टाचार के बजाय बिजली उत्पादन में ध्यान लगाती तो आज परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि दादरी परियोजना न शुरू हो पाने की वजह भी राजनीतिक षडयंत्र है।
उन्होंने कहा कि सपा की पूर्व सरकार की योजनाओं को लागू कर दिया गया होता तो राज्य में बिजली ही बिजली होती। श्री यादव ने कहा कि कोयले के लिए केन्द्र से पत्राचार किया जा रहा है। जर्जर तारों को ठीक करवाने का प्रयास किया जा रहा है। बसपा सरकार ने खूब रिश्वत ली इसलिए व्यवस्थाएं गड़बड़ हो गयीं।












Click it and Unblock the Notifications