पटनायक गये लंदन तो बीजद में पड़ गई फूट

रातों रात बैठकें हुईं और फिर पता चला कि बीजद में दो फाड़ हो गया है। पार्टी सांसद प्यारी मोहन महापात्रा के आवास पर एक बैठक हुई, जबकि दूसरी बैठक नवीन पटनायक के आवास पर। महापात्रा के घर पर हुई बैठक में करीब 21 विधायक और तीन मंत्री शामिल हुए, जबकि अन्य विधायक व मंत्री महापात्रा के घर पर पहुंच गये।
इससे साफ जाहिर है कि अब बीजद के विधायक मंत्री एक दूसरे का मुंह नहीं देखना चाहते हैं। पार्टी में ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अधिकांश विधायक मुख्यमंत्री को हटाना चाहते हैं। पार्टी के 25 से ज्यादा विधायकों, 4 मंत्रियों ने महापात्रा को लिखित रूप से दे दिया है कि वो मुख्यमंत्री के साथ काम नहीं करना चहाते। खबर यह भी है कि बीजद के नेता कांग्रेस से संपर्क साध रहे हैं, ताकि उन्हें पार्टी छोड़ने के बाद संप्रग में शामिल होने का मौका मिल सके।
हम आपको बता दें कि पार्टी में प्रमुख पदों को लेकर महापात्रा और पटनायक के बीच पिछले करीब साल भर से खटपट चल रही है। इस लड़ाई को अंजाम देने का सही मौका मिल गया और आनन-फानन में उन्होंने विधायकों को तोड़ना शुरू कर दिया।
वहीं नवीन पटनायक ने लंदन से एक संदेश भेज कर सभी विधायकों से सब्र करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई उनकी पार्टी में फूट डालने की कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications