सीआरपीएफ की टुकड़ी पर आतंकी हमला, 7 जवान घायल

CRPF jawans
श्रीनगर। दो मोटरसाईकिल सवार आतंकियों ने पुराने शहर के खानयर इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर आज ताबड़तोड़ गोलीबारी की जिससे सात जवान घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशिक बुखारी ने बताया कि सुबह तकरीबन सवा 7 बजे शिराज सिनेमा के पास स्थित अपने मुख्यालय से सीआरपीएफ की 82वीं बटालियन के जवान ड्यूटी के लिए निकल रहे थे जब मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने उनपर गोलियां चलायीं।

बुखारी ने कहा, विक्टोरिया क्रासिंग के पास खानयर में हमले में सात जवान घायल हो गए। एक जवान के सीने में गोलियां लगी हैं जबकि बाकियों के कमर के नीचे गालियां लगी हैं। घायल जवानों को सौरा में स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने एक जवान की हालत गंभीर बतायी है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मोटरसाईकिल चालक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने नकाब से अपना चेहरा ढक रखा था।

अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मदारी नहीं ली है। पुलिस ने शहर में अलर्ट जारी कर दिया है और हमलावरों को ढूंढ़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। मालूम हो कि इससे कुछ दिन पूर्व ही आतंकियों ने सीआरपीसी के एक कैंप पर धावा बोला था जिसमें 3 सैनिकों की मौत हो गई थी। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+