अखिलेश की बिल गेट्स से मुलाकात बना सकती है यूपी को टेक्नोलॉजी हब

akhilesh yadav
लखनऊ। बुधवार का दिन उत्तर प्रदेश के लिए बड़ा ख़ास होने वाला है साफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है की बिल गेट्स उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में मदद करना चाहते हैं। अगर सूत्रों की माने तो ये मुलाक़ात उत्तर प्रदेश की तकदीर बदल सकती है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चाहते हैं की कर्नाटक की ही तर्ज पर उत्तर प्रदेश टेक्नोलॉजी का हब बने और तमाम बड़ी कम्पनियां यहां अपने कार्यालय खोलें जिसके लिए उन्होंने पूर्व में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से संपर्क भी किया था जहां गेट्स द्वारा उन्हें ये आश्वासन दिया गया था की उनकी संस्था की तरफ से जल्द ही इस सम्बन्ध में कोई ठोस कार्य किया जायगा।

गौर करने वाली बात ये है की बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने इस बार खुद से पहल करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम शुरू करने की पेशकश की है।

आपको बताते चलें की फाउंडेशन के एक दल ने पिछले सप्ताह लखनऊ का दौरा किया था जहां दल ने राजधानी का हाल चाल लेने के बाद अखिलेश तथा गेट्स की मुलाकात का कार्यक्रम तैयार किया था। बिल गेट्स कल मुख्यमंत्री से अपने प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन, से जुड़े लोगों की माने तो संस्था उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा और कुपोषण के क्षेत्र में भी काम करने की इच्छुक है। संस्था का मानना है कि एक देश तभी तरक्की कर पायगा जब वहां कि जनता स्वस्थ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+