बादल की सुरक्षा में तैनात होंगी महिला कमांडो

इन महिलाओं की लंबाई 5 से 7 फीट है। इन्हें आतंरिक सुरक्षा शाखा में शामिल करने के लिये कड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है। सभी 61 महिला कांस्टेबल को हाल ही में बहादुरगढ़ में पंजाब पुलिस कमाण्डो ट्रेनिंग काम्प्लेक्स में भेजा गया था। कुछ वक्त पहले बादल और अन्य वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी)का गठन किया गया था।
मालूम हो कि राज्य सरकार ने इन महिलाओं को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात करेगी। सूत्रों की मानें तो जिस तरह से उन महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है उससे यह पता चलता है कि यह सुरक्षा के मद्देनजर काफी खतरनाक होंगी। खास बात यह है कि भारत में अबतक किसी वीआईपी सुरक्षा में महिला कामांडो की तैनाती नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications