ममता ने आईपीएल चैंपियनस का किया भव्‍य स्‍वागत

ipl
चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को मात देकर पहली बार आईपीएल का खिताब हासिल करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की टीम जब नया इतिहास रचकर कोलकाता पहुंची को एयरपोर्ट पर हजारों प्रशंसकों द्वारा उनका जमकर स्‍वागत किया गया। शाहरूख खान और गौतम गंभीर के साथ पूरी (केकेआर) टीम को पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने स्‍वागत और सम्‍मानित किया।

पूरा कोलकाता केकेआर की जीत के जश्‍न में डूबा नजर आ रहा है। स्‍टेडियम ईडन गार्डेन में टीम की जीत का विजय जूलुस निकाला गया और पूरी टीम का भव्‍य स्‍वागत किया गया, हजारों प्रशंसको की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रही। इस विजय में ममता बनर्जी का शामिल होकर दम-खम से हिस्‍सा लेने से ऐसा प्रमाणित होता है कि ममता भी आईपीएल की दिवानी है।

गत दो बार की विजेता चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को मात देकर पहली बार केकेआर ने आईपीएल का खिताब जीता है। टीम का स्‍वागत करने के लिए हजारों प्रशंसक सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर इंतजार कर थे। टीम लगभग 10 बजे यहां पहुंची, पूरा हवाई अड्डा ढ़ोल नगाडे की आवाज से गूज उठा।

टीम के मालिक शाहरूख खान, जूही चावला और जय मेहता सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर हवाई अड्डे पर पहुंचे। प्रशंसको के हाथों में शाहरूख और टीम के कोच गौतम गंभीर के बड़े बड़े पोस्‍टर थे। इस स्‍वागत समारोह में ममता बनर्जी भी बढ़ चढ़कर हिस्‍सा ली। टीम केकेआर मे लगभग 54 लोग भव्‍य स्‍वागत समारोम में पहुंचे थे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+