पारिवारिक कलह पर भाई की पत्नी को काट डाला

पुलिस के मुताबिक चित्रागोकुलपुर गांव में दो सगे भाइयों का परिवार साथ साथ रहता था। दोनों की पत्नियों के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद हो जाता है। रविवार को जब छोटे भाई देवी दयाल की पत्नी सोनू(35) शौच के लिए बाथरुम में जाने लगी तो उसके जेठ जगदीश ने कहा कि वह खुले में जाये। वह इस शौचालय का इस्तेमाल नहीं करेगी।
जेठ द्वारा मना करने पर उसने अपने पति देवी दयाल को बुलाया और सब बातें बतायी जिस पर दोनों सगे भाइयों में विवाद होने लगा। इतने में जगदीश के लड़का संजय एवं उसकी लड़की अनु पत्नी सोनिया के साथ घर से बाहर आये और देवी दयाल व उसकी पत्नी पर लाठियां और डण्डों से हमला बोल दिया। सोनू और उसके पति देवी दयाल ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
सोनू व देवी दयाल की आवाज सुनकर पड़ोसियों के बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद गम्भीर रुप से घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से दोनों को इलाहाबाद रिफर कर दिया गया। रास्ते में ही सोनू की मौत हो गयी जबकि देवी दयाल की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि चार नामजद अभियुक्तों में सोनिया और अनु को गिरफ्तार कर लिया गया है। जगदीश और संजय की पुलिस तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications