दहेज नहीं मिलने पर डाक्टर पत्नी की हत्या की

हुसैनगंज के उदयगंज स्थित प्रकाश अपार्टमेंट निवासी डाक्टर अल्पना गुप्ता का शव शाम घर में लटकता मिला। पति विशाल गुप्ता ने इस बात की सूचना गोमतीनगर के विपुलखण्ड में रहने वाले ससुराल वालों को दी। इसके बाद विशाल ने अल्पना का शव नीचे उतारा और सहारा अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। शनिवार रात विशाल ने पत्नी की मौत की खबर हुसैनगंज पुलिस और ससुराल वालों को दी। सूचना पाकर मौके पर हुसैनगंज पुलिस और अल्पना के पिता राधाचरण भी मौके पर पहुंच गये। विशाल ने बताया कि अल्पना ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है पर राधाचरण इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुए।
उन्होंने विशाल गुप्ता पर रुपयों की मांग को लेकर अल्पना की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने भी छानबीन के बाद अल्पना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राधाचरण ने इस मामले में विशाल के खिलाफ हुसैनगंज कोतवाली में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी विशाल गुप्ता को हिरासत में ले लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। अल्पना और विशाल की वर्ष 2007 में शादी हुई थी और दोनों के एक ढाई साल का बेटा भी है। आरोपी विशाल गुप्ता एक दवा कम्पनी एमआर का काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications