अखिलेश सरकार चला रही है ट्रांसफर उद्योग: बसपा

बसपा और विधानसभा में विपक्ष के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश सरकार ने अभी तक आम जनता के लिए कुछ नहीं किया केवल ट्रांसफर पोस्टिंग को एक उद्योग का दर्जा दे दिया। एक-एक अधिकारी के पांच-पांच बार तबादले किये गये। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित कर्मचारियों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। उनका कहना था कि राज्य सरकार ने 15 प्रतिशत के विपरीत 90 प्रतिशत तबादले किये है।
मायावती सरकार में किसी तरह के घोटाले होने से इन्कार करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजनीतिक कारणों से बहुजन समाज पार्टी की सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मायावती सरकार की पाक-साफ छवि का अन्दाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंन अपने ही मंत्रियों को पद से हटा दिया, बावजूद इसके सपा सरकार बेबुनियाद आरोप लगा रही है। वहीं नगर विकास मंत्री आजम खां ने बसपा सरकार के दौरान घोटाले नहीं होने के दावे की चुटकी ली और कहा कि सीबीआई सब कुछ साफ कर देगी।
आजम खां ने कहा कि बसपा सरकार ने घोटालों की हदें पार कर दी थी। घोटालों की ल बी फेहरिस्त है। सभी घोटालों की यदि जांच हो जाये तो बसपा सरकार की मुखिया का असली चेहरा सामने आ जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications