डीयू में एडमीशन के लिए चीनी छात्रों की होड़
दिल्ली
(राजेश केशव)। दिल्ली विश्वविद्यालय के जुलाई में शुरू होने जा रहे सत्र में 2000 विदेशी छात्र पढ़ना चाहते हैं जिसमें से ज्यादातर अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के आगामी शैक्षणिक सत्र में एडमिशन के लिए 2000 विदेशी छात्रों ने आवेदन किया है। हालांकि विश्वविद्य़ालय भी इन आवेदक के लिए दिल खोलकर स्वागत के लिए तैयार है। id="toptextpromo">डिप्टी
डीन (विदेशी छात्र) डॉ. वीणा मिश्रा ने बताया कि इन दो हजार आवेदकों में से लगभग 60 प्रति आवेदक स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेना चाहते हैं वहीं 40 फीसदी आवेदक स्नातकोत्तर और पीएचडी में अपनी शिक्षा लेना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जिन देशों के छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन किया है उसमें नेपाल, अफगानिस्तान, ईरान, इराक, वियतनाम, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देश शामिल हैं। डॉ मिश्रा ने कहा कि भारत में तिब्बती शरणार्थियों को भी विदेशी छात्रों के रूप में माना जाता है। डीयू अधिकारियों ने कहा कि ये छात्र सेंट स्टीफंस कॉलेज को प्रथम स्थान पर रखे हुए हैं। उसके बाद वे एसआरसीसी, हंसराज कालेज, हिंदू कालेज में एडिशन चाहते हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मिश्रा
ने बताया कि सबसे ज्यादा आवेदन बी कॉम (ऑनर्स) और अर्थशास्त्र (ऑनर्स) के लिए आए हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्य़ालय के हर कालेज और हर विभाग में विदेशी छात्रों के लिए पांच प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। डाक्टर मिश्रा ने बताया कि पिछले साल यहां 580 छात्रों ने एडमिशन लिया था पर इस बार इसके 700 तक पहुंचने की उम्मीद है।











Click it and Unblock the Notifications