डीटीसी की कहर जारी, आधा दर्जन पर चढ़ी

बताया जा रहा है कि उत्तम नगर टर्मिनल को पार करते ही बस का ब्रेक फेल हो गया। हादसे से बचने के लिए ड्राइवर ने बस को पेड से टकराने की कोशिश की, लेकिन जब तक बस पेड़ टकराती उसी बीच रास्ते में जा रहे साइकिल सवार और रिक्शा चालक बस की चपेट में आ गए। पुलिस ने बस ड्राइवर सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिनगर डिपो की बस रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे विकासपुरी मोड़ पर पहुंची। चौराहा जल्द पार करने के चक्कर में चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दी।
सुरेंद्र को लगा कि बस का ब्रेक फेल हो गया है। उसके बाद उसने बस को विकासपुरी की तरफ मोड़ दिया। जिसके बाद बस साइकिल व रिक्शे से टकरा गई। जिससे साइकिल सवार व रिक्शा पर लदे छह लोग बस की चपेट में आ गए। साइकिल सवार कपिल देव शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। कपिल वह मूलरूप से बेगूसराय, बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने मौके से ही ड्राइवर को धर दबोचा। हालांकि ड्राइवर ने कहा कि उसकी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था। आज एक्सपर्ट की टीम गाड़ी के ब्रेक फेल होने के दावे की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications