जगन मोहन गिरफ्तार, कांग्रेस ने खुद के पैरों पर मारी कुल्‍हाड़ी

Jaganmohan Reddy
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजनीति कभी भी केंद्र में यूपीए सरकार को भारी पड़ सकती है। कांग्रेस के लिए संकट की शुरुआत आज तब हुई जब वाईएसआर कांग्रेस के अध्‍यक्ष जगन मोहन रेड्डी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी से कई सवाल खड़े हो गये हैं, जिन पर हम चर्चा जरूरी है। यूं कहिये कि कांग्रेस ने खुद के पैरों पर कुल्‍हाड़ी मार ली है।

सबसे पहले आपको बता दें कि कडप्‍पा से सांसद व पूर्व मुख्‍यमंत्री वाईएसआर रेड्डी के बेटे जगन को सीबीआई ने अवैध संपत्ति जुटाने के मामले में धारा 120, 409, 420 और 477 के तहत रविवार की शाम गिरफ्तार किया। उन्‍हें नामपल्‍ली स्थित सीबीआई कोर्ट में कल पेश किया जायेगा। सीबीआई उन्‍हें न्‍यायिक हिरासत में लेना चाहती है। इससे पहले पिछले तीन दिन से सीबीआई जगन से लगातार पूछताछ कर रही थी।

राजनीतिक सिक्‍के को पलट कर देखें तो इसमें कांग्रेस की मई 2004 से लेकर मई 2012 तक की गंदी राजनीति दिखाई देगी। एक समय था जब वाईएसआर ने कांग्रेस को आंध्रा में मजबूत बनाया और लोकसभा में सबसे ज्‍यादा सांसद दिये। उनकी मौत के बाद जब जगन सक्रिय राजनीति में आये तो कांग्रेस को हजम नहीं हुआ। देखते ही देखते जगन और कांग्रेस में दूरियां बनीं और फिर जगन ने अपने सांसदों के साथ मिलकर अलग पार्टी का गठन कर लिया।

यहीं से कांग्रेस ने राज्‍य में जगन के खिलाफ मामले निकालना शुरू कर दिये। नई दिल्‍ली के 10 जनपथ के इशारों पर तमाम केस निकले जो सीबीआई को दिये गये। देखते ही देखते वाईएसआर के परिवार में अवैध साधनों से संपत्ति इकठ्ठा करने के तमाम आरोप गढ़ दिये गये।

हमारा सवाल यह है कि यह संपत्ति कोई एक दिन में नहीं खड़ी हुई है, अगर कांग्रेस को भ्रष्‍टाचार की परतें खोलनी ही थीं, तो तब क्‍यों नहीं खोलीं जब वाईएसआर के परिवार से कांग्रेस के अच्‍छे संबंध थे। तब क्‍यों नहीं जनता को बताया कि वाईएसआर परिवार में करोड़ों की अवैध संपत्ति है। सही मायने में देखा जाये तो यह सीबीआई जैसी संस्‍था के दुरुपयोग से कम नहीं। यह बात जनता को अच्‍छी तरह समझ आ गई है, लिहाजा अगले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यह पैंतरा भारी पड़ सकता है। इ‍सलिए भी क्‍योंकि आंध्र प्रदेश की जनता वाईएसआर के परिवार से भावनात्‍मक रूप से जुड़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+