दूध के धुले कैसे हो सकते हैं पीएम साहब: बाबा रामदेव

योग गुरु ने कहा कि देश की जनता के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 3 जून को सरकार को एक अल्टीमेटम दिया जायेगा उसके बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे, जिसमें देश के हर शहर के लोग हिस्सा लेंगे। जब तक काला धन वापस लाने के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक पीछे नहीं हटेंगे।
गुड़गांव में योगा कैम्प के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि विदेशी निवेश के नामप र 20 लाख करोड़ रुपए देश में आ चुके हैं। वो किसकी जेब में गया है, सरकार को उनके नाम बताने होंगे। बाबा ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, जिस पर बैठा हर व्यक्ति डूबेगा। यही नहीं अगर इनका राज ज्यादा दिन तक चला तो ये लोग देश को भी डुबो देंगे।
बाबा ने कहा कि 76 हजार करोड़ का 2जी घोटाला, फिर कॉमन वेल्थ घोटाला और अब 200 लाख करोड़ रुपए का कोयला घोटाला सामने आया है। इससे साफ है कि सरकार में अधिकांश भ्रष्टाचारी नेता ही भरे हुए हैं और ऐसे में प्रधानमंत्री दूध के धुले कैसे हो सकते हैं।
बाबा रामदेव ने विपक्षी दलों की भूमिका पर भी सवाल उठाये और कहा कि वो ठीक ढंग से अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications