भीषण अग्निकाण्ड में झुलसकर तीन बच्चों समेत पांच की मौत

Fire
बहराइच। गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढऩे लगी हैं। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की नानपारा तहसील के ग्राम अशरफा बंजरिया में लगी आग में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की जलने से मौत हो गयी। तथा 12 से अधिक गंभीर रुप से झुलस गये। इस भीषण अग्निकाण्ड में 45 घर भी जलकर राख हो गये। पुलिस के अनुसार आग चुल्हे से निकली एक चिंगारी से लगी जिसने बढ़कर पैंतालिस घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

बहराइच के तहसील नानपारा के ग्राम अशरफा बंजरिया के एक घर में खाना पकाते समय लगी आग ने भीषण रुप धारण कर लिया और देखते ही देखते गांव के करीब 45 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शिकों का कहना था कि घटना दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे की है जब गांव के एक घर के छप्पर में आ लगी।

लोगों ने उसे बुझाने का प्रयास किया लेकिन हवा तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। एक ओर लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे तो दूसरी ओर आग कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही थी। कुछ ही देर में आग ने आस पास के कुछ और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकाण्ड में साढे तीन साल का भूरे खां, एक साल का साहिल और सूफियान के अलावा बाईस वर्ष की सोनी व पन्द्रह वर्ष की शाहीन की मौत हो गयी।

आग ने इतना भयानक रूप इसलिए ले लिया क्योंकि गाव में आग बुझाने का कोई साधन नहीं था। घटना में 12 से अधिक लोग झुलस गये। अग्निकाण्ड में 20 से अधिक मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गयी। घायल लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है चिकित्सकों के अनुसार कइयों की हालत नाजुक बनी हुई है।

उधर इस अग्निकाण्ड की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। अग्निकाण्ड से हुए नुकसान को देखते हुए जिला प्रशासन ने सहायता के रुप में मृतक के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये का चेक दे दिया गया है। आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों के नुकसान की भरपाई के प्रयास किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+